बांकीमोंगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिंघाली के जंगल में जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, नकदी समेत लाखों का माल जब्त।

कोरबा (छत्तीसगढ़): जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघाली के जंगलों में ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहनों सहित लाखों रुपये की सामग्री जब्त की है।
कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं सीएसपी विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन व निर्देशन में बांकीमोंगरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यम साहू, दीपका पुलिस प्रभारी अधिकारी एवं कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त टीम ने सिंघाली के जंगल में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।
इस दौरान जुए के फड़ से ₹74,500 (चौहत्तर हजार पांच सौ रुपये) नकद जब्त किए गए एवं 14 एंड्रॉयड फोन (कीमत लगभग ₹2,80,000) और 1 कीपैड मोबाइल (कीमत लगभग ₹2,000) जब्त किए गए (कुल कीमत ₹2,82,000)।
15 नग मोटरसाइकिल (बुलेट, स्कूटी सहित) जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8,00,000 है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता इस प्रकार है
शिवमोहन सिंह (50 वर्ष), पिता स्व. कृष्ण कुमार सिंह, निवासी: बालको हाउसिंग बोर्ड शांतिनगर, थाना बालकोनगर।
अमित कुमार श्रीवास्तव (48 वर्ष), पिता स्व. रमाकांत श्रीवास्तव, निवासी: बालको कैलाशनगर वार्ड नं. 43, थाना बालकोनगर।
सफिक खान (25 वर्ष), पिता अब्दुल हमिद, निवासी: चिमनी भट्ठा वार्ड नं. 14, मुड़पार, थाना मानिकपुर।
संजू कुमार साहू (27 वर्ष), पिता महावीर साहू, निवासी: जंगल साइड बांकीमोंगरा, धोबी मोहल्ला वार्ड नं. 08, बांकीमोंगरा।
ईश्वरी साहू (37 वर्ष), पिता स्व. ठंडाराम साहू, निवासी: कुदरीपारा वार्ड नं. 15, थाना बांकीमोंगरा।
विजय कुमार (52 वर्ष), पिता स्व. अजीत राम, निवासी: शांतिनगर वार्ड नं. 06, थाना बांकीमोंगरा।
हेमंत बहादुर कार्की (50 वर्ष), पिता स्व. तेजबहादुर कार्की, निवासी: पखादफाई सुराकछार वार्ड नं. 56, थाना बांकीमोंगरा।
सुमीत यादव (28 वर्ष), पिता तिरथ राम यादव, निवासी: वार्ड नं. 54 खोडरी गेवरा बस्ती, थाना कुसमुंडा।
अभिमन्यु सिंह (35 वर्ष), पिता राधेलाल सिंह, निवासी: वार्ड नं. 03 तुलसीनगर ट्रांसपोर्ट नगर, थाना कोतवाली।
सुरेन्द्र चौहान (39 वर्ष), पिता स्व. होरीलाला चौहान, निवासी: वार्ड नं. 40 बालको, भदरापारा, थाना बालकोनगर।
राजू नाहक (33 वर्ष), पिता बुधिया नाहक, निवासी: वार्ड नं. 06 शांतिनगर, थाना बांकीमोंगरा।
थाना बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक एवं विधिवत कार्रवाई की जा रही हैं।

