करमा नृत्य की थाप पर झूम उठा उरगा, श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन।
कमलेश कुर्रे की रिपोर्ट?
कोरबा/उरगा: गणेश उत्सव के समापन अवसर पर उरगा गांव में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक करमा नृत्य के साथ झूमते-नाचते हुए भगवान गणेश को विदाई दी। इस दौरान गांव की गलियों में लोक संस्कृति और भक्ति का रंग दिखाई दिया।
गणेश विसर्जन में गांव के सरपंच, अतिथिगण, ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर से पहुंचे श्रद्धालु भी शामिल हुए। मांदर की थाप पर महिला-पुरुषों ने करमा नृत्य करते हुए पूरे गांव में भ्रमण किया। गली-गली में श्रद्धालुओं के उत्साह और पारंपरिक नृत्य ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस दौरान भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की उन्नति की कामना की गई। पूजा के बाद गणेश प्रतिमा को श्रद्धा के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया।
मांदर की गूंज और करमा नृत्य ने पूरे परिसर को लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणपति बप्पा को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आने की कामना की।
