--:--

आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी जिला कोरबा ने निकाली ज्ञापन रैली, राष्ट्रपति के नाम 24 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन।

0
IMG-20260925-WA0000.jpg

गौतम कुमार कि रिपोर्ट!

कोरबा। आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला कोरबा द्वारा ज्ञापन रैली का आयोजन किया गया। रैली घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय कोरबा पहुंची, जहां जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम 24 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञात हो कि आरक्षण के सम्मान में यह कार्यक्रम पूर्व में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किया जाना था, लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा कार्यक्रम की अनुमति रद्द किए जाने के बाद भीम आर्मी के संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नगीना लोकसभा सांसद माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी के निर्देशानुसार देश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में आरक्षण के समर्थन में ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया गया।

इसी क्रम में भीम आर्मी जिला कोरबा द्वारा जिला मुख्यालय में शांतिपूर्ण ज्ञापन रैली आयोजित कर 24 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अजित सोनवानी द्वारा किया गया। इस दौरान भीम आर्मी के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में सक्रिय साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed