--:--

ग्राम अरदा में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव।

0
IMG-20261028-WA0006.jpg

छत्तीसगढ़ /कोरबा ग्राम अरदा में विजयादशमी के पावन अवसर पर 27 अक्टूबर 2026 को दशहरा उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं जिला पंचायत सदस्य सुषमा रवि रजक एवं जनपद सदस्य श्रवण कुमार तंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य अतिथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
दशहरा उत्सव के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ पर्व मनाया।
कार्यक्रम ने ग्रामीणों को एकजुट होकर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उत्सव के दौरान गांव में उल्लास और खुशी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *