--:--

नया पहन्दा के वार्ड 11 में लगा नया मोटर, अब घर-घर पहुंचेगा पानी; ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

0
IMG-20261029-WA0001.jpg

कमलेश कुर्रे विधानसभा रिपोर्टर रामपुर!

ग्रामसभा में ग्रामीणों ने उठाई थी मांग, सरपंच ने वादे के अनुरूप खराब सौर ऊर्जा मोटर की जगह लगवाया बिजली से चलने वाला नया मोटर।

नया पहन्दा (कोरबा)। ग्राम नया पहन्दा के वार्ड क्रमांक 11 में लंबे समय से पेयजल की समस्या का सामना कर रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है। वार्ड में लगा सौर ऊर्जा से संचालित पानी का मोटर खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए सरपंच ने नया मोटर लगवाने की बात कही थी। आखिरकार अब वार्ड में नया मोटर स्थापित कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रामसभा में ग्रामीणों ने उठाई थी मांग!

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 11 में सौर ऊर्जा से चलने वाला मोटर खराब हो गया था। इसके चलते पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई थी और ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर कुछ समय पहले पंचायत में आयोजित ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने खराब मोटर को बदलकर नया मोटर लगाने की मांग उठाई थी।

ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए सरपंच ने नया मोटर लगवाने की बात कही थी। हालांकि, मोटर लगाने में लगभग तीन से चार माह का समय लग गया, लेकिन अब नया मोटर स्थापित कर दिया गया है।

बिजली से संचालित होगा नया मोटर, घरों तक पहुंचेगा पानी!

खराब सौर ऊर्जा मोटर के स्थान पर अब बिजली से चलने वाला नया मोटर लगाया गया है। साथ ही, मोटर से पानी की आपूर्ति के लिए घर-घर लगाए गए नल कनेक्शनों को भी जोड़ दिया गया है। इससे अब ग्रामीणों को अपने घरों में ही नल के माध्यम से पानी उपलब्ध होने की सुविधा मिलेगी।

घर तक पानी पहुंचने की सुविधा मिलने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से पानी की समस्या का सामना कर रहे ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब उनकी रोजमर्रा की परेशानी काफी हद तक दूर होगी।

धीरे-धीरे दूर होंगी गांव की समस्याएं : सरपंच!

इस संबंध में सरपंच का कहना है कि गांव में पानी, सड़क, नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान धीरे-धीरे किया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि इसी तरह पंचायत स्तर पर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देकर समाधान किया जाता रहेगा। वार्ड क्रमांक 11 में नया मोटर लगने से पेयजल व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर रहेगी कि घरों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed