--:--

घुड़देवा में कल दशहरा उत्सव, विस्सू श्रीवास के जगराता से सजेगी भक्ति की शाम।

0
IMG-20261024-WA0002.jpg

जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा स्थित दुर्गा पंडाल मुख्य चौक में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रावण दहन के साथ छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक विस्सू श्रीवास का भक्तिमय जगराता भी आयोजित होगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में पूरी की जा रही हैं।

दशहरा उत्सव को लेकर घुड़देवा सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल पर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु एवं नगरवासी उत्सव का आनंद उठा सकें। रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा, वहीं विस्सू श्रीवास की भक्ति प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बनेगा।

पूर्व पार्षद पवन गुप्ता ने किया आमंत्रित!

घुड़देवा के पूर्व पार्षद पवन गुप्ता ने घुड़देवा सहित आसपास के समस्त नगरवासियों को दशहरा उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रावण दहन एवं विस्सू श्रीवास के भक्तिमय जगराता कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।

पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा होंगी मुख्य अतिथि!

आयोजन में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहेगी।

घुड़देवा में आयोजित होने वाला यह दशहरा उत्सव धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का संगम बनेगा। समिति को उम्मीद है कि क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होकर उत्सव की रौनक बढ़ाएंगे।

स्थान: दुर्गा पंडाल, मुख्य चौक, घुड़देवा, वार्ड क्रमांक 17
दिनांक: 25 अक्टूबर 2026, रविवार
मुख्य आकर्षण: रावण दहन एवं विस्सू श्रीवास का भक्तिमय जगराता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *