--:--

SECL बांकीमोंगरा अस्पताल की मनमानी, पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने लिखा प्रबंधक को पत्र।

0
IMG-20251220-WA0129.jpg

SECL बांकीमोंगरा अस्पताल की मनमानी, पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने लिखा प्रबंधक को पत्र।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा सुराकछार अस्पताल जो कि SECL का अस्पताल है वहां के वर्तमान समय के CMO इंचार्ज के द्वारा आस-पास के गरीब व गैर कर्मचारी मरीजों को ईलाज की सुविधा प्रदान करने में आना-कानी व स्टाफ की मनमानी पर बांकीमोंगरा वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा उपक्षेत्रीय प्रबंधक सूराकछार- बलगी, बाकी उपक्षेत्र एसईसीएल को ज्ञापन सौंपा है।

पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने अपने दिये गये पत्र में कहा कि आज कोल इंडिया” महारत्न कंपनी है परंतु आज उनकी बांकी अस्पताल में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
जब भी कोई मरीज यदि दुर्घटना के पश्चात प्राथमिक उपचार भी कराने जाता है तो उसे 2000/- रुपये पहले जमा करने को कहा जाता है एवं यदि वह यह राशि जमा करने में असमर्थ है तो उसे इस अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत नहीं दी जाती है। जबकि पहला धर्म है कि मरीज की जान बचाना, इस हेतु सरकार की तरफ से “गोल्डन आवर” जैसे अनेक नियम बनाये गये हैं इन सभी नियमों की यहाँ अनदेखी होती है। एवं साथ ही कि X-Ray का चार्ज लेने के बावजूद भी X-Ray की फिल्म नहीं दी जाती है।
जब कोई ऐसा मरीज इस अस्पताल में जाता है तो इलाज के पहले पैसे जमा करने अस्पताल प्रबंधन द्वारा कहा जाता है और यह बताया जाता है कि वर्तमान CMO इंचार्ज डॉ. अजय कुमार के द्वारा यह बात कही गई है। इस अस्पताल में इस स्तर की कोई सुविधा दी जाती है कि मरीज को इतने पैसे जमा करने को कहा जाता है।
इंचार्ज के आदेशानुसार किसी आम नागरिक को भले ही वह कितनी भी गंभीर स्थिति में हो एम्बुलेंस की सुविधा भी नहीं दी जाती है।
ऐसा मालूम पड़ा है कि आयुष्मान से इम्पैनलमेंट होने के बावजूद भी आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत आम नागरिकों को इलाज की सुविधा देने के बजाय उनसे कैश डिपॉजिट करने की माँग की जाती है। पैसे भरने के बावजूद भी दवाइयाँ मुहैया नहीं की जाती हैं।
कुछ माह पहले तक ऐसा नहीं होता था अस्पताल में मरीजों का प्राथमिक उपचार संभव था।
पार्षद मिश्रा ने निवेदन किया है कि SECL प्रबंधन इस तरफ विशेष ध्यान दें एवं CMO इंचार्ज के इस निर्णय की उचित कार्यवाही करें। जिससे की SECL के आसपास के लोगों को भी अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ मिल सके तथा उच्च तकनीक के मशीनों की व्यवस्था हो व ICU बेड की व्यवस्था हेतु विशेष पहल करने की करें
पार्षद मिश्रा ने प्रतिलिपि में
विष्णु देव साय , मुख्यमंत्री (छ.ग. शासन)
जगत प्रकाश नड्डा , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (भारत सरकार)
श्याम बिहारी जायसवाल , स्वास्थ्य मंत्री (छ.ग. शासन)
लखन लाल देवांगन , कैबिनेट मंत्री (छ.ग. शासन)
प्रेमचंद पटेल , विधायक – कटघोरा
जिलाधिकारी , जिला-कोरबा
एस.डी.एम. , कटघोरा
सी.एम.डी., SECL-बिलासपुर
के नाम भी दर्शाया है। अब देखना होगा कि प्रबंधक द्वारा क्या संज्ञान लेते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed