प्राथमिक शाला तिवरता में शिक्षक पदस्थ करने की मांग।
सुनील दास कि रिपोर्ट प्राथमिक शाला तिवरता में शिक्षक पदस्थ करने की मांग।

कोरबा/दीपका:- ग्राम पंचायत तिवरता में निवास करने वाले समाज सेवक विनय जायसवाल के द्वारा क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल को पत्र लिखकर मांग किया गया है कि ग्राम तिवरता में संचालित गवर्मेंट प्राइमरी स्कूल में कक्षा 5 वीं तक पूरे स्कूल में केवल एक ही शिक्षक पदस्थ हैं। इसके कारण पूरे स्कूल की जिम्मेदारी वहन करना संभव नहीं हो पाता। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए प्राथमिक शाला तिवरता में शिक्षक पदस्थापना करनी जरूरी है।
