--:--

वार्ड क्रमांक 10 पार्षद प्रमोद सोना की सक्रियता से रोशन हुआ बांकीमोंगरा के रेस्ट हाउस चौक।

0
IMG-20260109-WA0014.jpg

वार्ड क्रमांक 10 पार्षद प्रमोद सोना की सक्रियता से रोशन हुआ बांकीमोंगरा के रेस्ट हाउस चौक।

Korba/बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 10 में जनसमस्याओं के निराकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। वार्ड के सक्रिय पार्षद प्रमोद सोना के विशेष प्रयासों से लंबे समय से खराब पड़ी रेस्ट हाउस चौक की स्ट्रीट लाइटों को सुधार लिया गया है।

रेस्ट हाउस चौक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण रात के समय स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह एक गंभीर समस्या बनी हुई थी। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद प्रमोद सोना से की थी, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया।

पार्षद प्रमोद सोना ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्षता श्रीमती सोनी विकास झा को अवगत करा कर बंद लाइटों को सुधरवाया।

इस त्वरित समाधान के बाद वार्ड के नागरिकों ने पार्षद की कार्यशैली की प्रशंसा की है।

लाइटों के सुधार कार्य के पश्चात पार्षद प्रमोद सोना ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्षता श्रीमती सोनी विकास का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि:
“नगर की स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को लेकर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास का दृष्टिकोण हमेशा सकारात्मक रहता है। उनके सहयोग और कुशल नेतृत्व के कारण ही वार्ड क्रमांक 10 के विकास कार्यों को गति मिल रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed