बांकीमोंगरा में युवा मोर्चा नेता सूरज मिश्रा व निखिल सिंगोटिया के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी को किया गया याद।
बांकीमोंगरा में युवा मोर्चा नेता सूरज मिश्रा व निखिल सिंगोटिया के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी को किया गया याद।

छत्तीसगढ़/कोरबा स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर आज बांकीमोंगरा के अटल बिहारी वाजपेई परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) सूरज मिश्रा एवं निखिल सिंगोटिया के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धापूर्वक याद किया गया स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी जी के प्रेरक संदेशों के वाचन के साथ हुई। भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने 19वीं सदी में थे।
वक्ताओं ने कहा कि स्वामी जी ने दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का मान बढ़ाया और युवाओं को “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” का मंत्र दिया।
कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्ति, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के योगदान को भी याद किया, जिन्होंने छत्तीसगढ़ में शिक्षा और सेवा की अलख जगाई।
इस दौरान कोरबा भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री विकेश झा, पार्षद अश्वनी मिश्रा, पार्षद प्रमोद सोना, युवा मोर्चा नेता सूरज मिश्रा, निखिल सिंगोटिया, अमन सिंह, रामकुमार यादव, अनूपम दास, अजय मिश्रा, नकुल पटेल से उमाशंकर साहु जितेन्द्र यादव, राहुल ठाकुर, विक्की आदि युवा मोर्चा भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
अतं में युवा मोर्चा नेता सूरज मिश्रा व निखिल सिंगोटिया के नेतृत्व में बांकीमोंगरा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।

