बांकीमोंगरा: पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने की कोरबा कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात, क्षेत्र के विकास के लिए रखे कई अहम प्रस्ताव।
बांकीमोंगरा: पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने की कोरबा कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात, क्षेत्र के विकास के लिए रखे कई अहम प्रस्ताव।

छत्तीसगढ़/कोरबा: बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोरबा कलेक्टर कुनाल दुदावत से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बांकीमोंगरा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की और कलेक्टर को ज्ञापनों के माध्यम से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपे।
मुलाकात के दौरान श्रीमती झा ने क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया।
जिसमें ई- रिक्शा, टाटा टीपर वाहन, पिकअप, वैक्यूम एम्पीटियर , वार्ड क्रमांक 3 में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 3 मोंगरा सेजेस स्कूल में प्रार्थना शेड , वार्ड क्रमांक 10 बाकी साईड में उघान, एस.एल.आर.एम.सेंटर में बाउंड्रीवाल , शा.प्रा.शाला बाकी से नगर पालिका कार्यालय तक विद्युत पोल विस्तार एवं लाईट स्थापना, वार्ड क्रमांक 11 में एसईसीएल अस्पताल से ऑफिसर क्लब तक विद्युत पोल विस्तार एवं लाईट स्थापना कार्य, वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार में रिटर्निंग वाला निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 16, 17, 14, 13, 10, 15 होते हुए बाकी से छत्तीसगढ़ हार्डवेयर तक बी.टी रोड़ निर्माण कार्य, गेवरा बस्ती के कुसमुंडा थाना से हनुमान चौक संतोष राठौर तक बी.टी. रोड़ निर्माण कार्य शामिल हैं। एवं अन्य वार्डों में विकास कार्यों को लेकर चर्चा किया गया
“हमारा लक्ष्य बांकीमोंगरा को एक आदर्श नगर पालिका बनाना है। कलेक्टर महोदय ने सभी प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से लिया है और शीघ्र ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।” श्रीमती सोनी विकास झा पालिका अध्यक्ष बांकीमोंगरा
कलेक्टर ने पालिका अध्यक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश देने की बात कही। इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के साथ भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, युवा मोर्चा नेता प्रकाश झा, सूरज मिश्रा भी उपस्थित थे।
