बांकीमोंगरा क्षेत्र के भानू डेंटल क्लिनिक के घर में चोरी करने वाली व खरीदारी करने वाला गिरफ्तार।
बांकीमोंगरा क्षेत्र के भानू डेंटल क्लिनिक के घर में चोरी करने वाली व खरीदारी करने वाला गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा पुलिस ने सोना-चांदी व रुपए चोरी करने वाली आरोपी व चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी कमल किशोर पिता रामकुमार दुबे उम्र 34 वर्ष निवासी बांकीमोंगरा भानू डेंटल क्लिनिक के ऊपर निवासरत ने थाना बांकीमोंगरा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरे घर में काम करने वाली बाई माना बाई पति स्व. भूषण दास उम्र 40 कुधरीपारा निवासी ने सोना-चांदी व रुपए को चोरी कर लिया है। चोरी के सूचना के पश्चात बांकीमोंगरा पुलिस ने माना बाई को उनके घर से गिरफ्तार कर चोरी के संबंध में पुछताछ किया जहां आरोपी माना बाई ने चोरी करना स्वीकार किया और किये गये चोरी के सामान को पुरुषोत्तम सोनी के पास बेचा है। जहां बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा खरीदार को अपने कब्जे में लेकर पुछताछ किया जिसमें पुरुषोत्तम सोनी पिता जनक राम सोनी उम्र 66 वर्ष ने चोरी सामान खरीदना स्वीकार किया। जिसके बाद बांकीमोंगरा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
वहीं पुलिस ने आरोपी माना बाई से नगद राशि 3600 रुपए जप्त किये गये है वहीं खरीदार आरोपी पुरुषोत्तम सोनी से सोना का 1 जोड़ा टाप , 1 जोड़ी पायल व कुल चोरी किये गये सम्पत्ति रकम 72,500 जप्त किया गया है। बाकी जेवर, अंगुठी पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ।
प्रार्थी कमल किशोर ने बताया कि पिछले दो माह पूर्व घरेलू काम के लिए आरोपी माना बाई को रखा था, तब से घर से कही रुपए तो कही जेवर, अंगुठी पार होने लगा। आंशका होने पर परिवार वालों ने माना बाई से पुछताछ भी किया पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया। तब कमल किशोर दुबे ने अपने घर के अंदर चुपके से सीसीटीवी कैमरा लगा दिया और पिछले दिन की तरह माना बाई ने पुनः घर के किमती सामान को चोरी किया और वें कैमरे के कैद में आ गई। तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ जिसकी शिकायत बांकीमोंगरा थाना में किया गया।
बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा शेष बचे हुए सामान की पतासाजी कर रहे हैं।
