SCEL दीपका की दीक्षा महिला समिति ने एकल अभियान कोरबा कार्यालय को दिया महत्वपूर्ण सहयोग।
सुनील दास कि रिपोर्ट SCEL दीपका की दीक्षा महिला समिति ने एकल अभियान कोरबा कार्यालय को दिया महत्वपूर्ण सहयोग।

छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में संचालित स्वयंसेवी संस्था एकल अभियान के कोरबा कार्यालय को SCEL दीपका की दीक्षा महिला समिति द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। यह सहयोग कार्यक्रम दिनांक 17 जनवरी को विद्यालय ग्राम गढ़कटरा में वन यात्रा के दौरान संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अंचल कार्यालय एवं प्रशिक्षण वर्ग में भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए बर्तन सेट, 30 नग गद्दा, चादर, कंबल तथा 02 ड्रम एकल अभियान को सौंपे गए। इस सहयोग से एकल अभियान के प्रशिक्षण एवं कार्यालय संचालन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में मेडम मिश्रा, मेडम प्रसाद, दीक्षा महिला मंडल समिति दीपका की सदस्याएं, अश्वनी मिश्रा , नव-निर्वाचित अंचल समिति अध्यक्ष, किताब सिंह पैकरा, वेद प्रसाद यादव, रूप लाल, कौस्तुक घनश्याम चौहान सहित बालको संच के समस्त आचार्य दीदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के पश्चात दीक्षा महिला समिति एवं उपस्थित सदस्यों ने सतरेंगा पिकनिक स्पॉट का भ्रमण किया तथा प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए देवपहरी वाटर फॉल पहुंचे। इसके उपरांत सभी ने गौमुखी सेवा धाम में माँ सिद्धिदात्री के दर्शन किए एवं हिंगलाज गढ़ पांच शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
यह सहयोग कार्यक्रम सामाजिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रहा, जिसकी स्थानीय स्तर पर भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
