--:--

बांकीमोंगरा के 2 नंबर बाकी बस्ती दशहरा मैदान में प्रारंभ हुआ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

0
IMG_20260201_194437.jpg

बांकीमोंगरा के 2 नंबर बाकी बस्ती दशहरा मैदान में प्रारंभ हुआ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 02 बाकी बस्ती के दशहरा मैदान में स्वगीर्य अक्षत अग्रवाल की स्मृति में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि व अतिथियों द्वारा स्व. अक्षत अग्रवाल जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं आसपास के क्षेत्र निधन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह मैच दिनांक 1 फरवरी 2026 से प्रारंभ निरंतर 16 फरवरी 2026 तक चलेगा और 16 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। शुभारंभ के दौरान मुख्य रूप से ओमप्रकाश अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, यशपाल सिंह कंवर, कृपा राम साहु, कृष्णा दास महंत, मंगलू जनार्दन,आरती दास सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। वहीं रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन समिति है 2 नंबर बाकी बस्ती युवा समिति जो कि उनके द्वारा निरंतर दो साल से क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है।

इस बार 2026 में यह रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को स्वर्गीय अक्षत अग्रवाल की स्मृति में किया जा रहा है, जहां क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रथम पुरस्कार 41001 रुपए नगद एवं कप, द्वितीय पुरस्कार 20001 रुपए नगद एवं कप। वहीं मैन ऑफ द सीरीज 5100 एवं कप रखा गया है।

यह प्रतियोगिता कोरबा जिला स्तर का है जो कोरबा जिले से विभिन्न क्षेत्रों से क्रिकेट खिलाड़ी भाग लेंगे और खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed