दर्री क्षेत्र के कुमगरी/सुमेधा नदी क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय, खनिज विभाग कार्यवाही में नाकाम।
दर्री क्षेत्र के कुमगरी/सुमेधा नदी क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय, खनिज विभाग कार्यवाही में नाकाम।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत कुमगरी व सुमेधा नदी से रेत माफिया द्वारा लगातार अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि खनिज विभाग की नाक के नीचे चल रहे इस करोबार पर अंकुश लगाने में विभाग पूरी तरह से नाकामी साबित हो रहा है।
रेत माफिया द्वारा कुमगरी नदी से दिन-दिहाड़े ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है,तो वही रात के अंधेरे में बांकीमोंगरा से दर्री मुख्य मार्ग सुमेधा पुल के नीचे रेत उत्खनन जारी है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अवैध रेत उत्खनन की जानकारी समय-समय पर खनिज विभाग व स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी जाती है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है।
विभाग कभी-कभार इक्का-दुक्का ट्रैक्टरों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा लेता है, जबकि मगरमच्छ अब भी पकड़ से बाहर है।
रेत परिवहन में लगे भारी वाहनों के कारण क्षेत्र के सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है, धूल और शोर के बीच ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर रोक नहीं लगाईं गई तो आने वाले दिनों में राजस्व को भारी नुक़सान होगा।
