--:--

बांकीमोंगरा में आधी रात कोबरा सांप का रेस्क्यु, 11 घंटे से दहशत में था पूरा परिवार, कोठी में रखे धान के बोरे के बीच छुप कर बैठा था।

0
IMG-20260203-WA0002.jpg

बांकीमोंगरा में आधी रात कोबरा सांप का रेस्क्यु, 11 घंटे से दहशत में था पूरा परिवार, कोठी में रखे धान के बोरे के बीच छुप कर बैठा था।

छत्तीसगढ़/कोरबा : बांकीमोंगरा क्षेत्र में पटेल परिवार पिछले 11 घंटे से घर में घुसे सांप से बहुत परेशान था, जिसको निकालने का अथक प्रयास किया गया जिसमें परिवार सफल नहीं हुआ फिर 112 की मदद ली गई तब तक सांप घर के किसी कोने पर जाकर ओझल हो गया था तब तक रात हो गई फिर कुछ घंटे बाद जब परिवार ने उसी कमरे फिर उसे देखा तो डर से काप गए फिर आखिरकार आधी रात 10.30 बजे जितेंद्र सारथी को सूचना दिया गया जिस पर कुछ घंटे में पहुंचने की बात कहीं फिर कोरबा से बांकीमोंगरा पहुंचे फिर जिस जगह कोबरा बैठा हुआ था वहां पड़े समान को हटाया गया,घर में मौजूद नाग अत्यंत उग्र अवस्था में था, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती थी। जितेंद्र सारथी ने वन्यजीव रेस्क्यु प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए, बेहद सावधानी और कुशलता के साथ नाग को सुरक्षित रूप से रेस्क्यु कर थैले में डाला।

रेस्क्यु के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार के सदस्यों ने कहा कि “हम जीवन भर रेस्क्यु टीम और जितेंद्र सारथी को नहीं भूलेंगे। उन्होंने हमें बहुत बड़ी मुसीबत से बचाया।”

इस सफल रेस्क्यु से एक बार फिर यह साबित हुआ कि प्रशिक्षित वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम की भूमिका ऐसे हालात में कितनी महत्वपूर्ण होती है फिर कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया साथ ही जितेंद्र सारथी ने सभी लोगों से अपील किया हैं “सांप घर में दिखने पर डरे नहीं, बल्कि हिम्मत से काम ले” और रेस्क्यु टीम के हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed