--:--

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा श्रीमती झा ने किया वार्ड क्र. 18 में प्राथमिक शाला भवन व वार्ड क्र. 02 में विद्युत पोल विस्तार एवं लाइट कार्य का भूमिपूजन।

0
IMG-20260205-WA0020.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:- बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा श्रीमती झा ने किया वार्ड क्र. 18 में प्राथमिक शाला भवन व वार्ड क्र. 02 में विद्युत पोल विस्तार एवं लाइट कार्य का भूमिपूजन।

छत्तीसगढ़ /कोरबा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने गुरुवार को विभिन्न वार्डों में महत्वपूर्ण विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों से शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और वार्डों की रोशनी व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

सर्व प्रथम बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने वार्ड क्रमांक 18 में 18.06 लाख, प्राथमिक शाला भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर वातावरण और पक्की छत देना हमारी प्राथमिकता है। स्कूल भवन के बनने से स्थानीय बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 02 में जनसंपर्क करते हुए श्रीमती झा ने विद्युत पोल विस्तार एवं लाइट कार्य लागत 49.07 लाख का शुभारंभ किया। इस विस्तार से वार्ड 02 के हनुमान चौक से घुड़देवा बुधवारी बाजार तक रोशनी पहुंचेगी।
लाइट की व्यवस्था होने से रात के समय आवाजाही में सुरक्षा और सुगमता बढ़ेगी।


पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड का सर्वांगीण विकास करना है। चाहे वह शिक्षा का मंदिर हो या बुनियादी बिजली-पानी की सुविधा, बांकीमोंगरा के नागरिकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए हम संकल्पित हैं।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के उपाध्यक्ष व पार्षद श्रीमती गायत्री कंवर, पार्षद श्रीमति राजकुमारी , श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, प्रमोद सोना, भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, युवा मोर्चा नेता प्रकाश झा, नकुल पटेल , प्रमोद खांडे, पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन सिंह कंवर, बंशीधर सहित गणमान्य नागरिक और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने इन विकास कार्यों की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त किया और अध्यक्ष महोदया का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed