--:--

किसान खाद फिर टोकन और अब अपने पैसा के लिए दर-दर भटक रहा हैं:- सांसद प्रतिनिधि रहमान खान।

0
IMG-20260206-WA0002.jpg

शत्रुहन पटेल संवाददाता कटघोरा:- किसान खाद फिर टोकन और अब अपने पैसा के लिए दर-दर भटक रहा हैं:- सांसद प्रतिनिधि रहमान खान।

छत्तीसगढ़ /कोरबा कटघोरा ग्रामीण क्षेत्र में हजारों किसान धान बेचते हैं। कटघोरा क्षेत्र में भुगतान के लिए सिर्फ एक ही कटघोरा जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक है। इन दिनों किसानों को मांग के अनुसार राशि आहरण नही हो रहा हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसान परेशान हैं।
युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रहमान खान ने कहा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा बनाने वाले अन्नदाता सुशासन काल में परेशान हैं, पहले किसान खाद के लिए परेशान हुए, महंगा दामों में समिति के बजाय अन्य जगहों से खरीदने को मजबूर होना पड़ा उसके बाद धान बिक्री करने के लिए टोकन के लिए दर-दर भटकना पड़ा और अब बैंक में राशि के अभाव के कारण मांग के अनुरूप राशि नहीं मिल पा रहा हैं, वर्तमान में कटघोरा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से किसानों को 25 हजार राशि हि दिया जा रहा है, जिससे किसान कई मर्तबा बैंक का चक्कर काटना पड़ रहा हैं।

कटघोरा क्षेत्र के किसानों से चर्चा हुई है

किसानों का कहना है कि धान मिंजाई, कटाई के लिए मजदूरी भुगतान करना है, लेकिन राशि नहीं मिल पा रही है। बैंक में 25 हजार देने के प्रावधान के चलते कई बार बैंक आना पड़ रहा हैं, किसानों ने एक बार में ही जो तय राशि है देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed