बांकीमोंगरा: मनोरंजन मंदिर परिसर में 9 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पश्चात हुआ महा भंडारा का आयोजन।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:-मनोरंजन मंदिर परिसर में 9 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पश्चात हुआ महा भंडारा का आयोजन।

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 05 मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा आयोजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलोनीवासी सहित बांकीमोंगरा के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुगण हिस्सा लेकर व बढ़-चढ़कर विशाल भंडारा ( प्रसाद ) ग्रहण किया और पुण्य लाभ कमाया।

विगत नौ दिनों तक चले आध्यात्मिक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा पर कथा वाचक पंडित श्याम दुबे द्वारा भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, कथा के अंतिम दिन हवन-पूजन और पूर्ण आहुति के साथ कार्यक्रम को विश्राम किया गया।

कथा समापन के दुसरे दिन मनोरंजन मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, आयोजन समितियों के द्वारा विशाल भंडारा में पहुंचे श्रद्धालुओं को कतारबद्ध व्यवस्थित रूप से भंडारा ( प्रसाद ) ग्रहण कराया गया।
इस विशाल भंडारे में बांकीमोंगरा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे इस आयोजन का हिस्सा बने।
इस संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा व विशाल भंडारे को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य अधिवक्ता अमित सिन्हा, अखिलेश सिंह ( मल्लू ), वार्ड क्रमांक 05 पार्षद फणीधर कर्ष सहित मनोरंजन मंदिर क्लब के युवा समितियों का विशेष योगदान देखने को मिला।
