--:--

बांकीमोंगरा के ग्राम रोहिना में आयोजित अखण्ड पांच दिवसीय रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन।

0
IMG-20260208-WA0017.jpg

चित्रकांत पंथ संवाददाता कटघोरा विधानसभा क्षेत्र: बांकीमोंगरा के ग्राम रोहिना में आयोजित अखण्ड पांच दिवसीय रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा अन्तर्गत ग्राम रोहिना में पांच दिवसीय अखण्ड रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 3 फरवरी 2026 से जारी है जो 9 फरवरी 2026 को हवन , सहस्त्रधारा सहित विशाल भंडारा के साथ समापन किया जाएगा। इसी बीच मुख्य अतिथि के रुप में कोरबा विधायक व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन शामिल हुए उनके साथ नगर पालिक निगम कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत , भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पिछला वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा, जितेन्द्र सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

इस अखण्ड रामायण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री लखन लाल देवांगन ने महिला समिति को पूजन सामग्री हेतु 25 हज़ार रुपए की सहर्ष घोषणा किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति व ग्रामीणों द्वारा मंत्री लखन लाल देवांगन का पुष्प गुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री देवांगन ने प्रभु श्री राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि
“रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। भगवान राम के आदर्श हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ग्राम रोहिना में इस तरह के आध्यात्मिक आयोजनों से न केवल धार्मिक जागृति आती है, बल्कि आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed