--:--

भाजयुमो कोरबा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा पहुंचे बांकीमोंगरा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

0
IMG-20260214-WA0004.jpg

भाजयुमो कोरबा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा पहुंचे बांकीमोंगरा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

छत्तीसगढ़/कोरबा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बांकीमोंगरा मंडल में युवा जोहार” अभियान के तहत प्रवास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व जोश देखा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत युवा मोर्चा से प्रकाश झा, सुरज मिश्रा, निखिल सिंगोटिया व अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा घुड़देवा से बांकीमोंगरा के शांतिनगर तक बाईक व कार रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों युवाओं ने वैभव शर्मा जिंदाबाद सहित अन्य का जोरो-शोरों से नारा लगाया गया। वहीं युवा मोर्चा की काफिला कार्यक्रम स्थल शांतिनगर सामुदायिक भवन पहुंचे, जहां भाजयुमो कोरबा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा सहित अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वार्डों और बूथ स्तर में परिचर्चात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक सक्रियता, युवाओं की निर्णायक भूमिका, जनसंपर्क की नई रणनीतियाँ और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों को नेतृत्व के समक्ष रखा, जिस पर त्वरित समाधान और कार्ययोजना तय करने का आश्वासन दिया गया।
मंडल प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बांकीमोंगरा मेन चौक स्थित माँ सिद्धिदात्री मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और संगठन की विजय के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता रानी से आशीर्वाद लेकर कार्यकर्ताओं को जनसेवा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
बैठकों को संबोधित करते हुए वैभव शर्मा ने जोशीले शब्दों में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल एक राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि युवाओं की जिम्मेदारी और संगठन की परीक्षा है। उन्होंने हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहते हुए घर-घर संपर्क अभियान तेज करने, युवाओं को जोड़ने और “युवा जोहार” अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क के दम पर कमल का परचम विधानसभा में अवश्य लहराएगा।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला महामंत्री मोंटी पटेल, बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, मंडल महामंत्री विकेश झा, अनीता राजपूत, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंडल मंत्री कविता यादव, गौरी केवट, प्रणय मिश्रा, राहुल ठाकुर, पार्षद अश्वनी मिश्रा, युवा मोर्चा प्रकाश झा, सूरज मिश्रा, निखिल सिंगोतीया, अभिलाष यादव, दीपका मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी , महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने “युवा जोहार” अभियान को बूथ-स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, संगठन को गांव-गांव मजबूत करने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का सामूहिक संकल्प लिया। यह प्रवास कार्यक्रम बांकीमोंगरा में संगठनात्मक ऊर्जा का नया अध्याय लिखने वाला साबित हुआ—जहां उत्साह भी था, अनुशासन भी और विजय का अटूट विश्वास भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed