--:--

कनसरा आंगनबाड़ी केंद्र में “वजन त्यौहार” अभियान, बच्चों के स्वास्थ्य-पोषण पर विशेष ध्यान।

0
IMG-20260215-WA0005.jpg

कनसरा आंगनबाड़ी केंद्र में “वजन त्यौहार” अभियान, बच्चों के स्वास्थ्य-पोषण पर विशेष ध्यान।

छत्तीसगढ़/कोरबा कोरबा जिले के गढ़ उपरोड़ा सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र कनसरा में शासन के “वजन त्यौहार” अभियान के अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का नियमित वजन मापन कर उनके शारीरिक विकास की स्थिति का आकलन करना तथा अभिभावकों को संतुलित आहार और सही पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें अधिकारी सुनीता वर्मा की उपस्थिति में सभी बच्चों का वजन लिया गया। बच्चों के वजन और उम्र के अनुसार पोषण स्तर की जानकारी अभिभावकों को दी गई। जिन बच्चों का वजन उम्र के अनुपात में कम पाया गया, उनके अभिभावकों को दूध, दाल, दलिया, हरी सब्जियां, फल और अन्य पौष्टिक भोजन बच्चों के आहार में शामिल करने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में स्वच्छता, समय पर भोजन और नियमित टीकाकरण के महत्व पर भी विशेष जानकारी दी गई। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना ही समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है तथा आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचना आवश्यक है।
अधिकारी सुनीता वर्मा ने बताया कि नियमित वजन मापन से कुपोषण की समय रहते पहचान कर उचित परामर्श और पोषण सहायता प्रदान की जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं का नियमित लाभ लें और बच्चों के खानपान तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि गांव के किसी भी बच्चे को कुपोषण का शिकार नहीं होने दिया जाएगा और हर बच्चे को स्वस्थ व मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed