--:--

बांकीमोंगरा में विधायक, पालिका अध्यक्ष सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने किया फिता काटकर मेला का शुभारंभ।

0
IMG-20260215-WA0051.jpg

अजीत कुमार व हिमांशु चौधरी की रिपोर्ट बांकीमोंगरा में विधायक, पालिका अध्यक्ष सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने किया फिता काटकर मेला का शुभारंभ।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के गजरा दशहरा मैदान में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रहे इस विशाल मेले का औपचारिक शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर और भगवान विश्वकर्मा जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर मेला परिसर में उत्सव का माहौल रहा। उद्घाटन के बाद विधायक और पालिका अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने मेले का भ्रमण किया और वहां लगे झूलों का आनंद भी उठाया।

यह मेला 25 फरवरी 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। दर्शकों और स्थानीय निवासियों के लिए यहाँ मनोरंजन के ढेरों साधन उपलब्ध कराए गए हैं जिसमें विभिन्न प्रकार के विशाल झूले, मौत का कुआँ और जल परी ,मीना बाजार, मनिहारी सामानों की विस्तृत श्रृंखला ,दर्शकों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल आदि शामिल हैं।

शुभारंभ समारोह के दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, श्रीमती सोनी विकास झा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा, विकास झा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ सहित क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि व महाशिवरात्रि महामेला उत्सव समिति गजरा के समस्त सदस्यगण एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।

पहली बार आयोजित हो रहे इस भव्य मेले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समिति ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार मेला पहुंचकर आनंद लेने की अपील की है।

बांकीमोंगरा के गजरा दशहरा मैदान में आयोजित मेला में बांकीमोंगरा के पुलिस प्रशासन का कडी नजर है, साथ ही मेला स्थल पर फायरविकेट, समिति केन्द्र, पुलिस सहायता केंद्र व स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed