--:--

कोरबा में जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न, लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता जरूरी – लखन लाल देवांगन

0
IMG_20260217_153907.jpg

कोरबा में जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह संपन्न, लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता जरूरी – लखन लाल देवांगन

छत्तीसगढ़ /कोरबा जिले के कुसमुण्डा स्थित जेआरसी खेल मैदान में सोमवार को जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कुसमुण्डा इकाई द्वारा किया गया, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जवाबदेह पत्रकारिता अत्यंत आवश्यक है। पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और शासन-प्रशासन को जनता से जोड़ने का कार्य करते हैं।

समारोह में प्रेमचंद पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने की। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, प्रदेश सह सचिव हरिश तिवारी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, संभागीय सचिव अमरिक सिंह (रिंकु), प्रेस क्लब कोरबा अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, कुसमुण्डा इकाई अध्यक्ष ओम गवेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल युग में पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों, सोशल मीडिया के प्रभाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed