--:--

बांकीमोंगरा के गजरा मेले में उमड़ रही भारी भीड़, आकर्षण का केंद्र बना गजरा मेला।

0
IMG-20260220-WA0009.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा: बांकीमोंगरा के गजरा मेले में उमड़ रही भारी भीड़, आकर्षण का केंद्र बना गजरा मेला।

छत्तीसगढ़/कोरबा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था के संगम बांकीमोंगरा के दशहरा मैदान गजरा में आयोजित मेला इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मेले की भव्यता और यहाँ की व्यवस्थाओं ने इसे जन-जन के आकर्षण का केंद्र बना दिया है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दर्शकगण यहाँ पहुँच रहे हैं और मेले का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

मेले में शाम होते ही दर्शनार्थियों का तांता लग जाता है, जो देर रात तक बना रहता है।

आयोजित मेला में बच्चों के लिए छोटे-बड़े झूले और खिलौने की दुकानें आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं । साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और चटपटे नाश्ते का लोग परिवार सहित आनंद उठा रहे हैं और घरेलू सामानों से लेकर सजावटी वस्तुओं तक की दुकानें सजी हुई हैं, जहाँ जमकर खरीदारी हो रही है।

मेला में स्थानीय मेला उत्सव समिति और पुलिस प्रशासन मुस्तैद हैं ताकि दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मेले के कारण बांकीमोंगरा और आसपास के क्षेत्रों में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
यह मेला 15 फरवरी से प्रारंभ हुआ है जो निरंतर 25 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा। इस मेले में पहली बार मौत कुआं व जल परी भी मौजूद है जो जल परी आज से प्रारंभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed