ब्रेकिंग न्यूज़:केदाई के पास दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत, आग का गोला बने वाहन; चालक की मौके पर ही जलकर मौत।
ब्रेकिंग न्यूज़:केदाई के पास दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत, आग का गोला बने वाहन; चालक की मौके पर ही जलकर मौत।
छत्तीसगढ़ /कोरबा कोरबा जिले से एक रूह कंपा देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के NH 130 मोरगा चौकी अंतर्गत केदाई के समीप दो ट्रकों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में एक की जिंदा जलकर मौत हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में तत्काल भीषण आग लग गई, जिससे वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिड़ंत के बाद आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। एक ट्रक चालक की स्थिति इतनी भयावह थी कि आग शांत होने के बाद वाहन के भीतर केवल उसकी हड्डियां ही शेष मिलीं।
घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना और मोरगा चौकी की पुलिस टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। तत्काल दमकल विभाग (Fire Brigade) को सूचित किया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया है।
वर्तमान में पुलिस इस भीषण दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की स्पष्ट पहचान और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर इसे तेज रफ्तार का नतीजा माना जा रहा है।
घटना आज सुबह लगभग 6-7 बजे की है जिसमें कुल तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।
