बांकीमोंगरा के मढ़वाढोडा में नायब तहसीलदार ने अवैध रेत उत्खनन पर किया कार्यवाही, एक ट्रैक्टर जप्त।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:- बांकीमोंगरा के मढ़वाढोडा में नायब तहसीलदार ने अवैध रेत उत्खनन पर किया कार्यवाही, एक ट्रैक्टर जप्त।
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। ताजा मामले में कटघोरा नायब तहसीलदार ने बांकीमोंगरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मड़वाढोड़ा में औचक छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित रेत पर कार्यवाही की है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटघोरा नायब तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ मड़वाढोड़ा क्षेत्र में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नदी किनारे और रिहायशी इलाके के पास बड़े पैमाने पर रेत का अवैध भंडारण किया गया था। इस भंडारण के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके।
इस मौके पर भारी मात्रा में डंप की गई रेत को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया, वहीं कार्यवाही के दौरान रेत परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को भी रंगे हाथों पकड़कर जब्त किया गया है।
जब्त किए गए ट्रैक्टर और रेत के मामले को खनिज विभाग को अवगत कराते हुए जप्त ट्रैक्टर को थाना बांकीमोंगरा रखा गया है, ताकि संबंधितों पर भारी जुर्माना लगाया जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में बिना अनुमति रेत का भंडारण या परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्यवाही और भी सघन रूप से चलाई जाएगी।
