बांकीमोंगरा में पार्षद व वार्डवासियों ने किया चक्काजाम, जाने क्या है मामला।
हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट:बांकीमोंगरा में पार्षद व वार्डवासियों ने किया चक्काजाम, जाने क्या है मामला।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 15 कुदरीपारा वार्डवासियों के लिए 2 नंबर बस्ती में राशन वितरण के लिए सोसाइटी संचालित है। जहां कुदरीपारा वार्डवासियों से सोसाइटी संचालक द्वारा लगातार दुर्व्यहार,बत्तीमीजी,राशन नहीं देना मनमानी सहित सोसाइटी को कुदरीपारा में खोलने की मांग को लेकर वार्डवासियो के साथ नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद मधुसूदन दास के नेतृत्व में व ब्लॉक अध्यक्ष संजय आज़ाद , पार्षद संदीप डहरिया के उपस्थिति में मुख्य मार्ग में चक्काजाम किया गया है। जहां लगभग 2-3 घंटे के लंबी जाम के बाद तहसीलदार, खाद्य विभाग के अधिकारी ( फ़ूड इंस्पेक्टर ) एवं वर्तमान थाना प्रभारी के मौजूदगी के पश्चात मांगों पर उचित कार्यवाही व सोसाइटी संचालक को कड़ी समझाइश देने के बाद चक्काजाम को समाप्त किया गया।
