कलिंगा कम्पनी के ड्राइवर संघ द्वारा मजदूर दिवस पर भव्य कार्यक्रम का तैयारी शुरू
राजेश सोनी संवाददाता दीपका:कलिंगा कम्पनी के ड्राइवर संघ द्वारा मजदूर दिवस पर भव्य कार्यक्रम का तैयारी शुरू।
छत्तीसगढ़ /कोरबा दीपका कोल माइंस ठेका कम्पनी कलिंगा के ड्राइवर संघ के नेतृत्व में 01 मई मजदूर दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर कर ड्राइवर संघ काफी उत्साहित हैं, अभी से ही कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों का बैठक शुरू हो चुका हैं। सावन कुमार ने बताया कि 01 मई मजदूर दिवस में ड्राइवर भाईयों के सहयोग से भव्य रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसको लेकर ड्राइवर भाईयों के साथ बैठक किया जा रहा हैं, सभी ड्राइवर भाईयों के ओर से सहमति मिल रहा हैं। आगे उन्होंने कहा कि हम सभी ड्राइवर भाईयों मजदूर दिवस मना कर एकता का परिचय दिखायेंगे। कार्यक्रम का रूपरेखा सावन कुमार, महेन्द्र कांत, रविदास, रामलाल पटेल, नंदकुमार यादव, दिलेश, सुरेश कुमार सहित अन्य ड्राइवर भाईयों का सहयोग मिल रहा हैं।
