बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया पशु चिकित्सालय नवनिर्मित भवन का लोकार्पण।
बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया पशु चिकित्सालय नवनिर्मित भवन का लोकार्पण।

छत्तीसगढ़ /कोरबा:जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 2 बाकी 2 नं. दफाई में पशु चिकित्सालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पण कर किया गया।

लोकार्पण के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा की इंसान के ईलाज के लिए लोग आसानी से तैयार हो जाते हैं, पर पशुओं की चिकित्सा की बात आती है तो लोग हिचकिचाते हैं । पशुओं के चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार करते हुए पशुधन विभाग की पहल से इतना अच्छा भवन का लोकार्पण हो रहा है इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और लोगों को भी इसकी जानकारी साझा करें।
इस दौरान विभाग प्रमुख डॉ. एस. एन. मिश्रा ने बताया की जिला खनिज न्यास मद से 19 लाख रु. से निर्मित इस नवीन भवन के लिए कई वर्षो से प्रयास की जा रही थी नवीन भवन बनने से पशुओं की चिकित्सा से जुड़े सारी समस्याओं का अब आसानी से निदान किया जा सकेगा। वहीं डॉ. राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा की नवीन भवन के लोकार्पण से पशु चिकित्सा से जुड़े कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, पशुओं में टीकाकरण एवं पशुओ की चिकित्सा के कार्यों में गति मिलेगी, नवीन भवन मिलने से पशुपालकों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
सेवानिवृत्त हो चुके डॉ. नायक ने कहा की पुराना भवन अत्यंत जर्जर और जीर्ण शीर्ण हो चुका था
इस पशु चिकित्सालय के बनने से सभी को लाभ प्राप्त हो सकेगा,
इस चिकित्सालय के अंतर्गत बांकीमोंगरा नगर पालिका के क्षेत्र के अलावा 19 वार्डों के साथ 23 ग्राम सम्मिलित हैं जिसमें आसपास के गांव देवरी, तेलसरा, पौंसरा आदि शामिल हैं इन क्षेत्रों के पशुपालकों को इसका लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा, उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर, पार्षद लोकनाथ सिंह कंवर, श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, राजकुमारी कंवर , प्रकाश झा, गोवर्धन सिंह कंवर, शिवरतन सिंह, अनूपम दास व पशु चिकित्सकों की टीम एवं कर्मचारीगण, पशुपालक , स्थानीय निवासीगण उपस्थित थे।
