बांकीमोंगरा के ग्राम ढपढ़प में 28 मार्च से प्रारंभ होगा दिव्य श्री हनुमंत कथा, भूमि पूजन के साथ तैयारियां तेज।
बांकीमोंगरा के ग्राम ढपढ़प में 28 मार्च से प्रारंभ होगा दिव्य श्री हनुमंत कथा, भूमि पूजन के साथ तैयारियां तेज।
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढ़प में आगामी 28 मार्च 2026 से आयोजित होने वाली भव्य दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर उत्साह का माहौल चरम पर है। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए आयोजन समिति और ग्रामीणों ने कमर कस ली है। आज विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह सहित आयोजन समितियां के द्वारा विधि-विधान के साथ आयोजन स्थल का भूमि किया गया और दर्जनों जेसीबी के माध्यम से कथा स्थल का समतलीकरण किया गया। जिसके साथ ही पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियाँ जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं।
बांकीमोंगरा के ग्राम ढपढ़प में होने जा रही इस दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर आसपास के गाँवों में भी भारी उत्साह है। भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर आयोजन की सफलता और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशाल और वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है।
दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए रुकने और प्रसादी (भोजन) की विशेष व्यवस्था की जा रही है।
28 मार्च से शुरू होने वाली इस कथा में प्रख्यात कथा वाचक बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा श्री हनुमान जी के चरित्र और उनकी महिमा का बखान किया जाएगा।
वहीं कथा प्रारंभ से एक दिन पूर्व 27 मार्च को ढेलवाडिह से कथा स्थल तक कई हजारों महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद कथा 28 मार्च से प्रारंभ 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी।
