--:--

कांग्रेस कमेटी द्वारा बांकीमोंगरा में हुआ विधानसभा व मंडल स्तरीय बैठक, जमकर बरसे कांग्रेस के पदाधिकारी।

0
IMG-20260313-WA0011.jpg

कांग्रेस कमेटी द्वारा बांकीमोंगरा में हुआ विधानसभा व मंडल स्तरीय बैठक, जमकर बरसे कांग्रेस के पदाधिकारी।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के शांतिनगर सामुदायिक भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण विधानसभा एवं मंडल स्तरीय बैठक संपन्न हुई। प्रदेश सह-प्रभारी जरीता लैतफलांग की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और आगामी रणनीतियों पर गहन मंथन किया गया।

बैठक के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं अपराध, नशीली दवाइयों का अवैध व्यापार और अफीम की खेती का प्रसार , प्रशासनिक स्तर पर व्याप्त बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार आदि।

कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, विशेषकर रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाते हुए कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर पर पुष्प अर्पित कर उसे ‘श्रद्धांजलि’ दी और जमकर नारेबाजी की।

कार्यक्रम की शुरुआत में पार्षदों और कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के कई कद्दावर नेता शामिल हुए जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, कटघोरा पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभा तंवर, बांकीमोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप अग्रवाल, परमानंद सिंह , सुनील पांडे, बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष व पार्षद मधूसुदन दास, विभिन्न क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस पार्षदगण, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed