--:--

Breaking news: बांकीमोंगरा में सड़क दुघर्टना, एक की मौत, दर्जनभर लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी।

0
IMG-20260320-WA0022.jpg

हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट:Breaking news: बांकीमोंगरा में सड़क दुघर्टना, एक की मौत, दर्जनभर लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘बाकी दो नंबर’ में आज देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फोर्स ( तूफान ) वाहन (क्रमांक CG-11-BJ-9084) के अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवती की जान चली गई, जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार लोग कोरबा दादर से बांकीमोंगरा के कसरेगा क्षेत्र में एक कार्यक्रम (गवना ) में आए हुए थे। वापसी के दौरान जब वाहन कसरेगा से 4 नंबर होते हुए कोरबा दादर की ओर जा रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया।

सूत्रों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी अधिक थी। अनियंत्रित होकर वाहन पहले एक स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकराया और फिर कई पलटी मारते हुए सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद तूफान वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एसईसीएल (SECL) अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया वहीं करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जो महिला – युवतियां शामिल हैं जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है।
बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा है वहीं फरार चालक की तलाश जारी है।
अस्पताल परिसर में दर्री सीएसपी, बांकीमोंगरा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद हैं। साथ ही अस्पताल परिसर में घायलों व लोगों का भीड़ लगीं हुई है एवं गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed