--:--

कोरबा: सुमेधा नदी छठ घाट पर खनन माफिया का कब्जा, दिन-दहाड़े ट्रैक्टरों से हो रही रेत की चोरी।

0
IMG_20260324_175411.jpg

हिमांशु चौधरी& अजीत कुमार कि रिपोर्ट कोरबा: सुमेधा नदी छठ घाट पर खनन माफिया का कब्जा, दिन-दहाड़े ट्रैक्टरों से हो रही रेत की चोरी।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले में अवैध रेत उत्खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खबर बांकीमोंगरा व दर्री क्षेत्र अन्तर्गत सुमेधा नदी स्थित छठ घाट का है, जहाँ खनन माफियाओं द्वारा दिन-दहाड़े शासन के नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। बेखौफ रेत माफिया ट्रैक्टरों के जरिए नदी का सीना चीरकर अवैध रूप से रेत निकाल रहे हैं, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र भी असुरक्षित हो गया है।

सुमेधा नदी का यह तट स्थानीय निवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जहाँ हर साल हजारों श्रद्धालु छठ पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए एकत्रित होते हैं। अवैध उत्खनन के कारण घाट किनारों के पास गहरे गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टरों की लगातार आवाजाही से घाट का स्वरूप बिगड़ रहा है, जिससे भविष्य में पूजा के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

हैरानी की बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार छिपकर नहीं, बल्कि खुलेआम दिन के उजाले में किया जा रहा है। लगभग 3-4 ट्रैक्टरों को बिना किसी रॉयल्टी या वैध परमिट के रेत लोड करते देखा जा सकता है।

उत्खनन में लगे अधिकांश ट्रैक्टरों में नंबर प्लेट तक नहीं है, जिससे स्पष्ट है कि यह संगठित अपराध है।

नदी से अनियंत्रित रेत निकालने के कारण जल स्तर लगातार नीचे गिर रहा है। मानसून के दौरान तटों के कटाव का खतरा भी बढ़ सकता है, जिससे आस-पास की कृषि भूमि को नुकसान पहुँच सकता है।

सुमेधा नदी हमारी जीवनदायिनी है, लेकिन खनन माफिया इसे खोखला कर रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि तत्काल इन ट्रैक्टरों को जब्त करे और दोषियों पर कठोर कार्यवाही करे_ स्थानीय निवासी

अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और खनिज विभाग की नींद टूटती है या माफिया इसी तरह प्राकृतिक संपदा की लूट जारी रखेंगे।

सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सुमेधा छठ घाट के समीप दिन के साथ -साथ रात में भी अवैध रेत उत्खनन जारी है, यह रेत उत्खनन स्थानीय ट्रैक्टर मालिकों द्वारा किया जा रहा है।

हालांकि हमें भी सूत्रों के अनुसार खबर प्राप्त हुआ कि सुमेधा नदी में रेत उत्खनन हो किया जा रहा, जहां रेत उत्खनन की न्यूज़ कवरेज पहुंचे तो वहां एक बिना नंबर का ट्रैक्टर मौजूद थे, जिसमें रेत भरा जा रहा था। फोटो/विडियो बनाते देख रेत लोडिंग करने वालों ने ट्रैक्टर में भरे रेत को खाली कर फरार हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed