--:--

बांकीमोंगरा में उमड़ा आस्था का सैलाब हनुमान चौक से मंदिर तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा।

0
IMG-20260326-WA0003.jpg

बांकीमोंगरा में उमड़ा आस्था का सैलाब हनुमान चौक से मंदिर तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा।

छत्तीसगढ़/कोरबा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को बांकीमोंगरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। यहाँ स्थित सुप्रसिद्ध माँ सतचंडी मंदिर में भक्तों ने अपनी अटूट आस्था का परिचय देते हुए एक भव्य चुनरी यात्रा निकाली। इस दौरान संख्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

चुनरी यात्रा का शुभारंभ नगर के प्रमुख हनुमान चौक से हुआ। यहाँ पंडितों द्वारा विधि-विधान से चुनरी और ध्वज का पूजन किया गया। इसके पश्चात गाजे-बाजे और जयकारों के साथ चुनरी यात्रा माँ सतचंडी मंदिर की ओर रवाना हुई।

श्रद्धालुओं ने कई मीटर लंबी लाल चुनरी को हाथों में थामे पूरे उत्साह के साथ पदयात्रा की। इस दौरान ‘जय माता दी’ और ‘माँ सतचंडी के जयकारों’ से पूरा इलाका गूंज उठा।

यात्रा के पश्चात मां सतचंडी मंदिर पहुँचने पर भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ माता रानी को विशाल चुनरी अर्पित की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करना है। चुनरी अर्पण के बाद मंदिर परिसर में विशेष आरती और महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।
इस आयोजन में बांकीमोंगरा के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों और युवाओं ने हिस्सा लेकर धर्म लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed