--:--

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने बांटे राशन कार्ड; 23 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

0
IMG-20260326-WA0023.jpg

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने बांटे राशन कार्ड; 23 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

बांकीमोंगरा: शासन की जनहितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की कड़ी में बांकीमोंगरा नगर पालिका कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के हाथों 23 पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्डों का वितरण किया गया। कार्ड मिलते ही हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने
राशन कार्ड वितरण के दौरान हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कि राज्य सरकार और नगर पालिका प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार राशन की सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि एक गरीब परिवार के लिए सम्मानजनक जीवन और पोषण का आधार है। हमारी प्राथमिकता है कि शासन की हर योजना का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे।

वहीं लंबे समय से राशन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे हितग्राहियों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए अध्यक्ष और पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों का कहना था कि कार्ड बन जाने से अब उन्हें कम कीमतों पर अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं मिल सकेंगी, जिससे उनके घरेलू बजट में काफी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed