--:--

रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार , उप सरपंच द्वारिका यादव ने किया स्वागत, आज शाम को पहुंचेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ग्राम ढ़पढ़प बांकीमोंगरा।

0
IMG-20260328-WA0040.jpg

रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार , उप सरपंच द्वारिका यादव ने किया स्वागत, आज शाम को पहुंचेंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ग्राम ढ़पढ़प बांकीमोंगरा।

छत्तीसगढ़/कोरबा आध्यात्मिक गुरु और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज का आगमन आज कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढ़पढ़प में होना है। इससे पूर्व पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं, जो देर शाम ग्राम ढ़पढ़प पहुंचेंगे और दिव्य श्री हनुमंत कथा प्रारंभ करेंगे। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है।

महाराज जी का रायगढ़ एयरपोर्ट आगमन पर ग्राम पंचायत कसरेगा/ढपढ़प उप सरपंच द्वारिका प्रसाद यादव ने भी स्वागत व अभिनंदन किया ।

महाराज जी के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग ढपढ़प पहुंच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed