--:--

दिव्य हनुमंत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने लिया धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद।

0
IMG_20260330_230502.jpg

दिव्य हनुमंत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने लिया धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढ़पढ़प में आयोजित पांच दिवसीय दिव्य श्री हनुमंत कथा के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
इस पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा भी इस कथा में शामिल होकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का आशीर्वाद लिया।

कथा के तीसरे दिन मंच पर पहुँचकर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विधिवत स्वागत किया। उन्होंने महाराज जी को चुनरी भेंट की और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से बह रही भक्ति की गंगा में गोता लगाने के लिए ढ़पढ़प और आसपास के क्षेत्रों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। महाराज जी ने अपने कथा में सनातन धर्म की महत्ता और हनुमान जी की भक्ति पर जोर दिया।

इस दिव्य आयोजन से पूरे बांकीमोंगरा क्षेत्र का वातावरण आध्यात्मिक हो गया है। वही पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा महाराज जी का आगमन हमारे सौभाग्य की बात है।

इस दिव्य श्री हनुमंत कथा के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी शामिल हुए जहां बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने सभी से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed