--:--

बांकीमोंगरा के ग्राम ढपढप में दिव्य श्री हनुमंत कथा के चौथे दिन आज सजेगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ‘दिव्य दरबार’।

0
IMG_20260330_175144.jpg

बांकीमोंगरा के ग्राम ढपढप में दिव्य श्री हनुमंत कथा के चौथे दिन आज सजेगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ‘दिव्य दरबार’।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में इन दिनों आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ आयोजित 5 दिवसीय दिव्य श्री हनुमंत कथा के माध्यम से सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) अपनी अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को निहाल कर रहे हैं।

कथा के विशेष पड़ाव पर आज दोपहर लगभग 1 बजे से दिव्य दरबार सजाया जाएगा। इस दरबार को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है, जहाँ महाराज जी लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए पर्चियां निकालेंगे। माना जा रहा है कि इस दरबार में शामिल होने के लिए दूर-दराज के जिलों से भी रात्रि में ही कई हजारों की संख्या में लोग पहुँच चुकें हैं।

यह दिव्य श्री हनुमंत 28 मार्च से प्रारंभ हुई है जो 1 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन हनुमान जी के चरित्र और भक्ति की महिमा बताई जा रही है।
ढपढप गांव पूरी तरह से भगवामय हो चुका है। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के दौरान सनातन धर्म की मजबूती और हनुमान जी के प्रति अटूट विश्वास रखने का संदेश दिया है।

आयोजन समिति ने भक्तों से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और गर्मी को देखते हुए पेयजल व स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतें। दिव्य दरबार में अर्जी लगाने वाले भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed