--:--

हनुमान जन्मोत्सव पर बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में टेका माथा, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

0
IMG-20260403-WA0035.jpg

हनुमान जन्मोत्सव पर बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में टेका माथा, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

छत्तीसगढ़/कोरबा 2 अप्रैल, 2026 को संकट मोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूरे बांकीमोंगरा क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस विशेष उपलक्ष्य पर बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही नगर के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। अध्यक्ष श्रीमती झा ने अपने प्रवास की शुरुआत और समापन तक कई महत्वपूर्ण स्थलों पर उपस्थिति दर्ज कराई।
सर्वप्रथम दीपका नगर पालिका क्षेत्र के शिव मंदिर में पहुंचकर हनुमान जी व शिव जी की पूजा-अर्चना की और वहां आयोजित विशाल भंडारे में सम्मिलित हुईं।
तत्पश्चात वरिष्ठ नागरिक अशोक अग्रवाल एवं प्रदीप अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

वार्ड क्रमांक 25 गेवरा बस्ती के दशहरा मैदान में काली चरण अग्रवाल एवं परिवार द्वारा स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजन किया।

कुसमुंडा गायत्री मंदिर के समीप मुख्य चौक में आयोजित भोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर स्वयं अपने हाथों से भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

भ्रमण के अंतिम चरण में बांकीमोंगरा स्थित शिव मंदिर प्रांगण पहुंचकर आरती में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने कहा कि बजरंगबली शक्ति, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के जीवंत प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में धैर्य और सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूँ कि हमारे बांकीमोंगरा क्षेत्र का हर परिवार सुखी, शांत और समृद्ध रहे।”
महिला मोर्चा की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस धार्मिक प्रवास के दौरान पालिका अध्यक्ष के साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से साथ रहीं जिनमें गौरी केंवट , शीला महंत ,माधुरी केंवट ,कविता यादव ,रोहिणी कश्यप ,कल्पना मिश्रा ,हेमा शर्मा । पूरे क्षेत्र में जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed