हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर बांकीमोंगरा प्रदीप अग्रवाल निवास स्थान में विशाल भंडारा का आयोजन कल।
हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर बांकीमोंगरा प्रदीप अग्रवाल निवास स्थान में विशाल भंडारा का आयोजन कल।
छत्तीसगढ़/कोरबा 2 अप्रैल को संकटमोचन भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सभी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में कल दिनांक 2 अप्रैल 2026 को बांकीमोंगरा के मुख्य चौक के समीप स्वर्गीय प्रभूदयाल अग्रवाल के निवास स्थान में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण और भंडारे की शुरुआत होगी।
प्रदीप अग्रवाल एवं परिवारजन ने बांकीमोंगरा और आसपास के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के सहभागी बनें।
वही इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही संकल्प है हनुमान जी की कृपा हम सब पर बनी रहे, इसी कामना व मां सतचंडी एवं मां सिद्धिदात्री की कृपा से एवं मेंहदीपुर वाले बालाजी महाराज के आशीर्वाद से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशाल भंडारा का आयोजक है पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, उमेश अग्रवाल ( बन्टू ) , सौरभ , हर्षित, राजकमल, युवराज, नमन एवं समस्त परिवारजन । यह विशाल भंडारा 2 अप्रैल को दोपहर 12:30 से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
