बांकीमोंगरा के प्रदीप अग्रवाल के निवास स्थान में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ विशाल भंडारा का आयोजन, हुए कई जनप्रतिनिधियां शामिल।
बांकीमोंगरा के प्रदीप अग्रवाल के निवास स्थान में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ विशाल भंडारा का आयोजन, हुए कई जनप्रतिनिधियां शामिल।

छत्तीसगढ़/कोरबा संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कोयलांचल क्षेत्र के साथ -साथ बांकीमोंगरा में भी भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक और समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल के निवास स्थान पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह से ही विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और सुंदरकांड का पाठ किया गया। पूरा वातावरण “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारों से गुंजायमान रहा। प्रदीप अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति की बयार बहती रही।
इस धार्मिक आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें राजनीति और समाज सेवा से जुड़े कई दिग्गज जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। जैसे नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित राम केरकेट्टा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण।
कार्यक्रम में पहुँचे अतिथियों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रदीप अग्रवाल व उनके परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और धार्मिक सद्भाव की भावना सुदृढ़ होती है।
दोपहर से शुरू हुआ विशाल भंडारा देर शाम तक चलता रहा। बांकीमोंगरा सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुँचे। व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अग्रवाल परिवार के सदस्यगण का विशेष योगदान रहा जैसे पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, सौरभ, हर्षित, राजकमल, युवराज, नमन एवं समस्त परिवारजन।
आयोजन के अंत में प्रदीप अग्रवाल व अशोक अग्रवाल व परिजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों, उपस्थित जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
