बांकीमोंगरा में रेत से भरी हाईवा ने एक व्यक्ति की ले ली जान, परिजनों ने किया चक्काजाम।
हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट:बांकीमोंगरा में रेत से भरी हाईवा ने एक व्यक्ति की ले ली जान, परिजनों ने किया चक्काजाम।
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलगी मोड़ शराब दुकान के समीप रेत से भरी एक तेज रफ्तार हाईवा क्रमांक CG-12-C3312 ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज सुबह लगभग 9 बजे की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा काफी तेज गति में था। चालक के नियंत्रण खो देने के कारण वाहन ने राहगीर को कुचल दिया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण और मृतक के परिजन बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए।

हादसे से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मौजूद है, वहीं तहसीलदार भी मौके पर मौजूद है।
