--:--

बांकीमोंगरा: चक्काजाम समाप्त, हाईवा मालिक ने मृतक के परिजनों को दी तत्कालिक सहायता राशि।

0
IMG-20260405-WA0003.jpg

हिमांशु चौधरी कि रिपोर्टबांकीमोंगरा: चक्काजाम समाप्त, हाईवा मालिक ने मृतक के परिजनों को दी तत्कालिक सहायता राशि।

छत्तीसगढ़ /कोरबा बांकीमोंगरा के बलगी रोड पर हुए सड़क हादसे के बाद आक्रोश अब शांत हो गया है। प्रशासन की मध्यता और हाईवा वाहन मालिक द्वारा मृतक रामेश्वर दास पिता गरुण दास उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी ( सुमेधा ) सलिहाभाठा के परिजनों को तत्कालिक मुआवजा राशि सौंपने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया है।

आज सुबह बांकीमोंगरा बलगी रोड पर एक हाईवा क्रमांक CG-12C-3312 की चपेट में आने से एक व्यक्ति की असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था।

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा संभाला। घंटों चली बातचीत के साथ मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दिया गया। हाईवा वाहन मालिक ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए मृतक के परिजनों को मौके पर ही तत्कालिक सहायता राशि लगभग 1.5 लाख प्रदान की है। साथ ही शासन की ओर से तत्कालीन मुआवजा 25 हज़ार रुपए दिया गया।

मुआवजा मिलने और प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मार्ग से अवरोध हटा लिया है। चक्काजाम समाप्त होने से राहगीरों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और बलगी रोड पर यातायात पुनः सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *