--:--

बांकीमोंगरा के दो नंबर से मुख्य चौक तक सर्व हिंदू समाज व गौ सेवक के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा।

0
IMG-20260405-WA0005.jpg

बांकीमोंगरा के दो नंबर से मुख्य चौक तक सर्व हिंदू समाज व गौ सेवक के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा में शनिवार को भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। सर्व हिंदू समाज व गौ सेवक के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष, रामनवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बांकीमोंगरा के बाकी दो नंबर क्षेत्र से मुख्य चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” के नारों और भगवा ध्वजों से पट गया।

शोभायात्रा की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। यात्रा में सबसे आगे सुसज्जित रथ पर देवी-देवताओं की मनमोहक झाँकियाँ चल रही थीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

ढोल-ताशों और डीजे की धुनों पर युवा , युवतियां और महिलाएं थिरकते नजर आए।

शोभा यात्रा जैसे-जैसे दो नंबर से मुख्य चौक की ओर बढ़ी, रास्ते भर में स्थानीय व्यापारियों के द्वारा जूस व पानी पिलाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय व्यापारियों द्वारा ठंडे जल और शरबत की व्यवस्था की गई थी।

भारी संख्या में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और बांकीमोंगरा पुलिस की टीम नजर गड़ी रही । यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने मोर्चा संभाले रखा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और अपनी संस्कृति के प्रति गौरव को बढ़ाना है। मुख्य चौक पर महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed