--:--

कोरबा: बांकीमोंगरा मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान के साथ मनाया गया BJP स्थापना दिवस।

0
IMG_20260406_192102.jpg

कोरबा: बांकीमोंगरा मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान के साथ मनाया गया BJP स्थापना दिवस।

छत्तीसगढ़/कोरबा 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बांकीमोंगरा मंडल में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी की नींव मजबूत करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का गम्छा और श्रीफल देकर आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने मुख्य अतिथि के रूप शामिल होकर अपने संबोधन में कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, तो इसका श्रेय हमारे उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा थामे रखा। उनके त्याग और तपस्या की बदौलत ही आज हम सेवा के इस मुकाम पर हैं। हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

इस कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा विकास झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की शक्ति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमारे लिए केवल एक तिथि नहीं, बल्कि अपने संकल्पों को दोहराने का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है, और बांकीमोंगरा का एक-एक कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को अपने वरिष्ठों के अनुभव से सीखकर आगे बढ़ना होगा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री सतीश झा ने कहा कि हमने वह दौर भी देखा है जब पार्टी के पास संसाधन नहीं थे, लेकिन आज पार्टी को इस ऊँचाई पर देखकर गर्व होता है।
इसके अलावा अन्य वरिष्ठों ने भारतीय जनता पार्टी का विचारधारा को बताया।

कार्यक्रम के अतं में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा कि सदैव संगठन के कार्यों में अग्रणी रहा है और आने वाले समय में हम अपनी बूथ स्तर की सक्रियता को और अधिक बढ़ाएंगे।

वही कार्यक्रम का समापन मंडल महामंत्री विकेश झा अपने उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त किया और इसी तरह हमेशा संगठन में मिलकर साथ चलने को आग्रह किया। इसके बाद सभी ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दिये।

स्थापना दिवस में उन बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान रहा, जिन्होंने जनसंघ के जमाने से पार्टी की विचारधारा को सींचा है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने पार्टी की रीति-नीति पर चलने और संगठन को और अधिक शक्तिशाली बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, वक्ता के रूप में जिला मंत्री सतीश झा, विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, हनुमान पांडे, अजीत केंवट, मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, विकेश झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद गण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed