--:--

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में सामान्य सभा की बैठक संपन्न, विकास कार्यों पर लगी मुहर।

0
IMG-20260509-WA0007.jpg

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में सामान्य सभा की बैठक संपन्न, विकास कार्यों पर लगी मुहर।

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के कार्यालय भवन में शुक्रवार को परिषद की एक महत्वपूर्ण सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों में विकास की गति को बढ़ाने और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर अहम चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई, जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), पार्षदगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से 4 बिंदुओं वाली विषय सूची (Agenda) पर विस्तार से चर्चा हुई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें वार्ड क्रमांक 11 में निर्माण मंगल भवन के सामने सी.सी. रोड और आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य (लागत ₹35.70 लाख) के लिए प्राप्त न्यूनतम ई-निविदा पर विचार कर स्वीकृति की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

वार्ड क्रमांक 01 और 03 में इंडेन गैस एजेंसी से शासकीय स्कूल होते हुए सब स्टेशन तक बी.टी. रोड निर्माण (लागत ₹48.36 लाख) के लिए निविदा पर चर्चा की गई। और वार्ड क्रमांक 08 स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य (लागत ₹49.81 लाख) को लेकर कार्ययोजना पर सहमति बनी।

बैठक में विकास कार्यों के साथ-साथ विधायी विषयों पर भी चर्चा हुई, जिसमें 131वें संविधान संशोधन विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023) से संबंधित विषयों पर पार्षदों ने अपनी राय रखी और सभी ने अपनी सहमति प्रदान किया।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। बैठक में सड़कों और नालियों के निर्माण के साथ-साथ जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया है। सभी वार्डों में गुणवत्तापूर्ण कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे।
इस बैठक में उपस्थित पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिस पर सीएमओ और अध्यक्ष ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। विकास कार्यों की इस मंजूरी से बांकीमोंगरा क्षेत्र की जनता को आने वाले समय में जर्जर सड़कों और जल निकासी जैसी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *