--:--

दीपका के 4-5 वार्डों में खुलेआम बिक रहा नशा, युवाओं का भविष्य खतरे में, सुशासन तिहार में किया गया शिकायत।

0
IMG_20260529_101251.png

राजेश सोनी संवाददाता दीपका: जागरूक युवाओं और ग्रामीणों ने पुलिस व आबकारी विभाग को सौंपा ज्ञापन, अवैध शराब और गांजा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के दीपका नगरपालिका क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। जहां नगर के लगभग 4 से 5 वार्डों में पिछले काफी समय से अवैध रूप से शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है। इस अवैध कारोबार के कारण न सिर्फ क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, बल्कि आम जनजीवन भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है।

बात यह है कि इस नशामुक्त माहौल की आड़ में स्थानीय बच्चे और नौजवान बहुत तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों का कहना है कि अगर इस पर जल्द ही लगाम नहीं लगाई गई, तो नई पीढ़ी का भविष्य पूरी तरह से अंधकार में डूब जाएगा।

सुशासन तिहार’ में गूंजी नशे के खिलाफ आवाज
वर्तमान में चल रहे ‘सुशासन तिहार’ के दौरान दीपका और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों में आक्रोश है। वही आयोजित सुशासन तिहार में कुछ जागरूक युवाओं प्रशासन को आवेदन सौंपकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ लोगों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि एक तरफ सरकार सुशासन का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ दीपका के वार्डों में अवैध नशे का काला कारोबार फल-फूल रहा है।

जागरूक युवाओं ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
क्षेत्र के जागरूक युवाओं ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग के नाम से आवेदन शिविर में सौंपा है। युवाओं की मांग है कि अवैध शराब और गांजे के मुख्य तस्करों को चिन्हित कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रभावित वार्डों में पुलिस की गश्त (Patrolling) बढ़ाई जाए।
नशीले पदार्थों की बिक्री को जड़ से खत्म करने के लिए आबकारी विभाग विशेष अभियान चलाए।
“हमारे वार्डों का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है। छोटे-छोटे बच्चे और स्कूल-कॉलेज जाने वाले नौजवान इस अवैध नशे के शिकार हो रहे हैं। हमने सुशासन तिहार में आवेदन देकर अपनी मांग रख दी है।

अब देखना यह होगा कि सुशासन तिहार में मिले इन ढेरों आवेदनों के बाद, सोए हुए पुलिस और आबकारी विभाग की नींद टूटती है या फिर दीपका के युवाओं का भविष्य यूं ही नशे की भट्टी में झुलसता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *