बांकीमोंगरा डेली सब्जी मार्केट पर चला जेसीबी: विरोध के बाद बनी सहमति, सब्जी मार्केट का होगा सौंदर्यीकरण।
अजीत कुमार/हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट: बांकीमोंगरा डेली सब्जी मार्केट पर चला जेसीबी: विरोध के बाद बनी सहमति, सब्जी मार्केट का होगा सौंदर्यीकरण।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा स्थानीय डेली सब्जी मार्केट में विकास और सुव्यवस्थित बाजार निर्माण की दिशा में नगर पालिका ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मार्केट जर्जर को हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी चलाई। हालांकि, शुरुआती दौर में सब्जी व्यापारियों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और जमकर हंगामा हुआ, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ और समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।

70% हिस्से में सौंदर्यीकरण, 30% में चलेगा व्यापार
सब्जी व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई चर्चा के बाद एक बीच का रास्ता निकाला गया है। तय सहमति के अनुसार:
70 प्रतिशत क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा सौंदर्यीकरण और नए निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
30 प्रतिशत क्षेत्र में सब्जी व्यापारी अस्थाई रूप से अपना व्यापार जारी रखेंगे।
व्यापारियों ने आश्वासन दिया है कि 70% हिस्से में निर्माण कार्य पूर्ण होने पर वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।

मौके पर तैनात रहा भारी प्रशासनिक अमला
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में बल तैनात किया गया था। मौके पर बांकीमोंगरा नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), कटघोरा तहसीलदार, पुलिस फोर्स सहित नगर पालिका के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद रहे।

ट्रांसफार्मर के पास से भी हटा अतिक्रमण, कुछ दुकानदारों को मिली मोहलत।
सब्जी मार्केट के अलावा पालिका प्रशासन ने ट्रांसफार्मर से लेकर डेली मार्केट तक के मार्ग पर फैले अवैध अतिक्रमण को भी साफ कराया। इस दौरान कुछ स्थानीय दुकानदारों ने अपना सामान हटाने के लिए नगर पालिका से कुछ दिनों का समय मांगा, जिसे अधिकारियों ने मानवीय आधार पर स्वीकार करते हुए उन्हें उचित मोहलत दे दी है।
प्रशासन का रुख: इस सौंदर्यीकरण कार्य से बांकीमोंगरा के डेली सब्जी मार्केट की सूरत बदलेगी। व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आम जनता को भी ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था से मुक्ति मिलेगी।

