--:--

एसईसीएल ठेकेदार की मनमानी: कटाईनार स्कूल के पास डंप किया जा रहा कॉलोनियों का कचरा, फैल रही गंदगी।

0
IMG-20260529-WA0003.jpg

एसईसीएल ठेकेदार की मनमानी: कटाईनार स्कूल के पास डंप किया जा रहा कॉलोनियों का कचरा, फैल रही गंदगी।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा के कटाईनार एसईसीएल (SECL) क्षेत्र में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के नाम पर ठेकेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नियमों को ताक पर रखकर, एसईसीएल कॉलोनियों से निकलने वाला कचरा कटाईनार स्कूल के ठीक पास डंप किया जा रहा है। ठेकेदार की इस मनमानी के कारण स्कूल के आसपास भारी गंदगी और बदबू का साम्राज्य फैल गया है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है।

नियमों को ताक पर रख कर रहे हैं काम
स्थानीय ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने आरोप लगाया है कि एसईसीएल से कचरा निपटान का ठेका लेने वाले ठेकेदार के कर्मचारी कचरे को सही जगह (ट्रेंचिंग ग्राउंड) ले जाने के बजाय, शॉर्टकट अपना रहे हैं। वे सुबह के सन्नाटे का फायदा उठाकर कॉलोनियों का सारा गीला और सूखा कचरा कटाईनार स्कूल के समीप खुले मैदान में फेंक रहे हैं।

संक्रामक बीमारियों का खतरा: कचरा सड़ने के कारण वहां भयंकर बदबू फैल रही है, जिससे मक्खियों, मच्छरों और पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे बच्चों में मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

पर्यावरण को नुकसान: प्लास्टिक और अन्य हानिकारक अपशिष्ट खुले में पड़े रहने से आसपास की भूमि और पर्यावरण भी दूषित हो रहे हैं।
“ठेकेदार अपनी लागत बचाने के लिए स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने एसईसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के पास से तत्काल कचरा हटाया जाए और उस जगह को सैनिटाइज किया जाए।
नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए और उसका ठेका निरस्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *